न्यूज हिमाचल31/नाहन: करीब 45 साल की महिला ने दो व्यक्तियों पर दुराचार का आरोप लगाया है। घटना संगड़ाह के समीपवर्ती गांव की है। आरोप के मुताबिक घास काटने के दौरान दो व्यक्तियों ने जबरन ही महिला से दुराचार किया। पुलिस ने षिकायत मिलते ही आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है।
पूनम मैहता /शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े नियम बनाए हैं। यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू किए जा रहे हैं। यह जानकारी कुलपति आचार्य सिकंदर कुमार ने दी। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में कोई भी छात्र किसी भी विशेष छात्र संगठन का बैज़ नहीं पहनेगा। यदि कोई भी छात्र या छात्रा बैज़ पहने हुए पाया जाता है तो संबंधित विभागाध्यक्ष तुरंत प्रभाव से विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी के ध्यान में लाए।
उसके उपरांत विश्वविद्यालय प्रशासन उनके विरुद्ध तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा। उसे तुरंत पुलिस के हवाले किया जाएगा। आचार्य सिकन्दर कुमार ने कहा कि छात्रावासों में रह रहे अनाधिकृत छात्रों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिस छात्रावास में छापों के दौरान अथवा नियमित जांच के दौरान अनाधिकृत छात्र पाया जाता है तो उस छात्रावास के वार्डन और वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। कुलपति ने कहा कि यदि कोई कमरा बंद पाया जाता है और उसमें ताला लगा है तो उस स्थिति में शक के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन यह ताला तोड़ सकता है।
कमरे के अंदर यदि कोई गैर कानूनी और अनाधिकृत सामग्री या वस्तु पाई जाती है तो पूरा मामला पुलिस को सौंपा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में गेट से लेकर गैस्ट हाउस तक व शैक्षणिक विभागों के परिसर में किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन की इजाज़त नहीं दी जाएगी।विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों तथा प्राधिकारियों को छात्र संगठनों के पांच से ज्यादा सदस्य प्रतिनिधिमण्डल में मिलेंगे। उनसे मिलने के लिए पहले इजाज़त लेकर मुलाकात के दौरान शांति व्यवस्था एवं गरिमा बनाएं रखेंगे।
यह भी देखें ….
कुलपति ने कहा है कि छात्रावासों मे रह रहे वैध छात्र अपने साथ कोई भी गेस्ट मैस में खाना खाने के लिए नहीं ले जाएंगे। छात्रावासों में रह रहे सभी वैध छात्र हमेशा अपने साथ अपना परिचय पत्र रखेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि पुराने डीएसडब्ल्यू कार्यालय के नीचे खाली पड़े कमरों का सदुपयोग विश्वविद्यालय प्रशासन तुरंत प्रभाव से किसी दूसरे कार्य के लिए करेगा। उसमें किसी भी प्रकार की छात्र संगठनों की गतिविधि की आज्ञा नहीं दी जाएगी।
पूनम मैहता/ शिमला:जिला सिरमौर, सोलन, शिमला और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती तीन से 15 जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा शिमला में होगी। सेना भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक कर्नल तनवीर सिंह मान ने बताया कि यह भर्ती सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी (जीडी) और सैनिक लिपिक/एककेटी पदों के लिए होगी। इस साल भी पिछली भर्ती जैसा ग्राउंड टेस्ट होगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के लिए उपरोक्त श्रेणियों के उम्मीदवार प्रार्थना पत्र भरें तथा पंजीकरण के लिए सेना की वेबसाइट पर आमंत्रित किए जाएंगे।
ऑनलाइन पंजीकृत उम्मीदवारों को ही भर्ती में आने के लिए सूचित किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण चार अप्रैल से 18 मई तक किया जा सकता है। सभी उम्मीदवार आवेदन के समय अपना आधार नंबर ऑनलाइन पंजीकरण में अवश्य अंकित करें। साथ ही मूल दस्तावेज की कॉपी और दो फोटो कॉपी साथ में लाए। दसवीं व बारहवीं की अंक तालिका, मूल निवास/स्थायी प्रमाण पत्र, डोगरा प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र (नायब तहसीलदार/तहसीलदार व एसडीएम द्वारा हस्ताक्षरित) अविवाहित प्रमाणपत्र, चरित्र व अविवाहित प्रमाण पत्र जो की छह माह के अंदर का होना चाहिए, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ऑनलाइन प्रवेश पत्र साल 2019, एफिडेविट, रिलेशन, एनसीसी और खेलकूद प्रमाणपत्र है तो साथ लाएं। कर्नल तनवीर सिंह मान ने बताया कि प्रवेश पत्र और बिना मूल कागजात के उम्मीदवार को ग्राउंड के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण से संबंधित किसी भी समस्या का निवारण दूरभाष नंबर-0177-2652804 पर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक किया जा सकता है।
नितिश शर्मा/शिमला: कांग्रेस अपने अध्यक्ष को इस बार दक्षिण भारत से क्यों चुनाव लड़ाना चाहती है? भारत मे कांग्रेस की जो स्थिति इस समय है वो इतिहास मे पहले कभी नहीं थी । ये दक्षिण भारत था जिसने 2014 मे कांग्रेस को सबसे ज़्यादा सीटे दी थी. ऐसे में पुरे देश मे दक्षिण भारत ही एक ऐसा क्षेत्र है जंहा कांग्रेस की स्थिति बीजेपी से बेहतर है। ऎसा भी कहा जा सकता है बीजेपी कहीं है ही नहीं। लेकिन इस बार बीजेपी को दक्षिण ओर पूर्वी भारत से उम्मीद है। बात अमेठी की हो तो वह कांग्रेस की नहीं गाँधी परिवार की पारम्परिक सीट है, हाँ ये हो सकता है की कांग्रेस अध्यक्ष दो जगह से चुनाव लड़े जैसे प्रधानमंत्री मोदी 2014 मे दो जगह से लड़े थे। शायद यह वजह हो सकती है की कांग्रेस अपनी साक बचाने के लिये अपने अध्यक्ष को दो जगह से चुनाव लड़वाए, वजह जो भी हो सीट सुरक्षित करना हर बड़े नेता का काम होता है।
दक्षिण भारत मे कांग्रेस का वर्चस्व पिछले कुछ सालों मे कम हुआ है। कांग्रेस ने कैसे कर्नाटक मे सरकार बनाई सब जानते है, तेलंगाना मे कांग्रेस की स्थिति इस बार कमजोर हुई है। केरल मे बीजेपी ओर कम्युनिस्ट पार्टी की लड़ाई है ओर वंहा बीजेपी काफी उभरी है लेकिन कांग्रेस की वंहा की राजनीती पर अच्छी पकड़ है। तो ये भी एक वजह हो सकती है कांग्रेस अध्यक्ष को केरल से चुनाव लड़ाया जाये। क्योंकि ये ही इस समय दक्षिण भारत का ऐसा राज्य है जो कांग्रेस को मदद कर सकता है।
अंकुश डोभाल /शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर समरहिल में संघ की शाखा में हुए विवाद के चलते एसएफआई के कुछ कार्यकर्ता थाना बालूगंज में पुलिस के का घेराव करने पहुंचे। जहां पर कुछ कार्यकर्ता “भारत माता के बछड़े नहीं चलेंगे” इस प्रकार के नारे लगाते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय प्रभारी हरीश वर्मा ने कहा कि हम इस घटना का कड़े शब्दों में विरोध करते हैं। वर्मा ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय है, JNU का कैंपस नहीं! जहाँ यह सब सहन किया जायेगा। AIATF सूबे के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अपील करता है कि ऐसे असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए प्रशासन को पूर्ण स्वतंत्रता दी जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि AIATF ऐसे लोगों को चेताना चाहता है कि भारत में रहते हुए कोई भी भारत माता के विरुद्ध अपशब्द प्रयोग करेगा तो वह सहन नहीं किया जाएगा।
खुद के सपनों को सिरमौर के युवाओं की आँखों में देख मिलती है खुशी…
न्यूज़ हिमाचल31/नाहन
शहर में दो सगे भाइयों की जोड़ी ने लगाया शिक्षा का एक ऎसा पेड़ जो प्रतियोगिता की परीक्षाओं में युवाओं को गुणवत्ता से सुसज्जित कोचिंग मुहैया करवाता है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं ब्रेन ट्री इन्फोटेक कोचिंग इन्स्टिट्यूट की। खास बात यह है कि जहां एक और तो ब्रेन ट्री सिरमौर ज़िला के युवाओं को बेहतरीन कोचिंग देकर उन्हें सरकारी नौकरी पाने में सक्षम बनाता है वहीं दूसरी और बिन माँ-बाप के बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान करता है। यही नहीं कोचिंग लेने वाले छात्रों को पढ़ाई के लिये एक बेहतरीन वातावरण भी उपलब्ध करवाया जाता है। यहाँ पर आये युवाओं को दोनों भाई अपनी ज़िम्मेवारी समझ उनके लिये चौबीसों घंटे उपलब्ध रहते हैं ।
यूं तो विभिन्न विषयों के लिये यहाँ पर अध्यापक नियुक्ति किये गये हैं लेकिन इसके बावज़ूद भी अरुण चौहान और मुकेश चौहान खुद सभी छात्रों के प्रदर्शन का ध्यान रखते हैं।
मूलतः शिलाई के माशु गांव में पले बढे दोनों भाइयों का जीवन बड़ी गुरबत में बीता। माता-पिता ने दूध बेच कर दोनों भाइयों की पढ़ाई का खर्च वहन किया । आर्थिक तंगी ने कहीं ना कहीं इनकी उड़ान पर रोक लगायी।शायद ये ही बात उनके दिल में घर कर गयी जिसके चलते उन्होंने अपने सपनों के पंखों हवा देने के लिये ये राह चुनी और फैसला किया युवाओं को ऎसी शिक्षा मुहैया करवाने का जो आर्थिक तौर से कमजोर वर्ग को भी अपने कदमों पर खड़ा करवा सके । उन्हें रोज़गार के लिये सक्षम बनाने का जिम्मा लिया गया ब्रेन ट्री इन्फोटेक के माध्यम से। दोनों भाइयों ने अरसा पहले नाहन के छोटा चौक में “BrainTree infotech” को शुरू किया था।
मौजूदा समय में लगभग 100 से 150 छात्र अपना भविष्य संवारने के उद्देश्य से यहां कोचिंग ग्रहण कर रहे हैं।आपको बता दें की लगभग तीन सालों के सफ़र में 100 से ज़्यादा युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता हांसिल की है जिसमें 25-30 युवा सेना में भारत की सरहदों की सुरक्षा कर रहें हैं। वहीं कुछ शिक्षक बन देश का भविष्य सँवारने का का काम बख़ूबी निभा रहें हैं ।
“BrainTree Infotech” में टेट, पुलिस, जेल पुलिस ,सेना , वन रक्षक के अलावा हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित की जाने वाली परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है, खास बात यह भी है कि समाज में अपने दायित्वों का पालन करने में भी दोनों भाई पीछे नहीं रहते।
जरूरतमंदों की मदद के साथ-साथ अनाथ बेसहारा बच्चों को निशुल्क कोचिंग प्रदान करते हैं। दिव्यांगों व बीपीएल परिवारों को निशुल्क व सस्ती दरों पर यहाँ कोचिंग दी जा रही है । शिक्षा के मद्देनजर उच्च शिक्षा प्राप्त शिक्षक यहाँ विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहें हैं ।संभवत “Brain Tree Infotech” शहर में पहला ही संस्थान है, जहां बिन माँ बाप के बेसहारा बच्चों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता साथ ही अन्य ज़रूरतमंद बच्चों को न्यूनतम फीस स्ट्रक्चर के तहत बेहतरीन कोचिंग देने का प्रयास किया जाता है।
संस्थान चला रहे भाइयों से बात की गयी तो उनका कहना है कि शुरआती दौर काफी कठिन था जिसमें अरुण चौहान को तो एक निजी कम्पनी में कार्य करके अपना गुजारा करना पड़ा था लेकिन वो कहते हैं ना की “मंजिलें उन्हीं को मिलतीं हैं जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौंसलों से उड़ान होती है” और ये कर दिखाया इन दो सगे भाइयों ने । वर्तमान समय में सिरमौर ज़िला के नाहन व पावंटा में “Brain Tree infotech” अपनी सेवाएं दे रहा है। दोनों संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
संस्थानों में दाखिला हासिल करने के लिए मोबाइल नंबर ,0835 100 8390 (नाहन)व 08894987084 (पावंटा)पर संपर्क किया जा सकता है।
न्यूज़ हिमाचल31/शिमला: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज सुबह संघ शाखा पर हुए वामपंथियों के जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है। एक तरफ जहाँ वामपंथी समाजवाद की दुहाई देते है ,वहीं दूसरी और एक ऐसी समाजिक़ व्यवस्था को आम विद्यार्थियों पर थोप रही है जहाँ एक विद्यार्थी को इसलिए दराट और रॉडों से मार दिया जाता है क्योंकि वो एक शाखा मे जाता है या किसी अन्य विचारधारा का समर्थन करता है।
आज विश्वविद्यालय के होस्टलौं में सो रहे ABVP के कार्यकर्ताओं पर SFI के लोगों ने हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें ABVP के कईं कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं जिन्हें आनन-फानन में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए ले जाया गया है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले पिछले लंबे समय से विश्वविद्यायल प्रशासन से मांग कर रही है कि विश्विद्यालय के होस्टलौं में रह रहे गुंडा तत्त्वों पर कार्यवाही की जाये पर विश्विद्यालय प्रशासन पुर्ण रूप से इसमें नाकाम रहा है। आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि होस्टल में अवैध रूप से रह रहे छात्रों पर तुरंत कार्यवाही की जाये वह होस्टलों को अराजक तत्वोओं से मुक्त करवाया जाए।